चंडीगढ़. पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है। हजारों एकड़ फसलें पानी में डूब गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पंजाब सरकार ने पहले ही किसानों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है और अब छोटे किसानों के कर्ज माफी पर भी विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो वर्तमान में खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, ने पंजाबी गायक मनकीरत औलख को वीडियो कॉल के जरिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में उनकी सेवा और योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कर्ज माफी पर गंभीरता से विचार कर रही है। सीएम मान ने कहा, “हम किसी का चूल्हा बंद नहीं होने देंगे।”
मनकीरत औलख ने की छोटे किसानों के लिए मांग
मनकीरत औलख ने सीएम से बातचीत में छोटे किसानों के कर्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा, “मैंने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया है कि हमारे सीएम हमारे साथ हैं और छोटे किसानों का कर्ज माफ करेंगे। आप जल्दी ठीक हों और पंजाब को चढ़दीकला में ले जाएं। हमें आप पर बहुत गर्व है।”

सीएम मान ने की मनकीरत की प्रशंसा
सीएम मान ने कहा, “पंजाब ने हमें बहुत कुछ दिया है। मनकीरत जैसे पंजाब के सपूत हमें प्रेरणा देते हैं। मैं उनकी वीडियोज देख रहा हूं। पंजाब कई बार गिरा है और कई बार उठा है। जब आप जैसे लोग खड़े होते हैं, तो हम अपनी जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब की धरती पर बहुत बरकत है। हम तुर्की-लीबिया में लंगर लगा सकते हैं, तो अपने लोगों को कैसे भूखा रहने देंगे।”
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

