सुशीला देवी, गुडगांव। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में फूलों की दुकान चलाने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव दास (40) निवासी मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित “खुशी फ्लोरिस्ट” नामक दुकान के अंदर संजय (38) निवासी पूर्वी चंपारण, बिहार का शव खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतक के सिर और हाथ पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मृतक के परिचित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया कि घटना से पहले संजय का किसी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जिसके दौरान सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m