Dharm Desk – कई बार ऐसा समय आता है, जब एक के बाद एक अड़चने ने आती चली जाती है। बनता काम भी एन वक्त पहले रुक जाता है। ऐसी स्थिति मनुष्य को मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़कर रख देती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जब आपकी कुंडली में ग्रहों की चाल उल्टी हो या राहू का अशुभ प्रभाव बढ़ जाए तो काम में बाधाएं उत्पन्न होना आम बात है। अगर आप ऐसी ही परेशानियों से जूझ रहे हैं और हर रास्ता बंद नजर आ रहा है, तो ज्योतिषीय उपायों के अनुसार, घर में मौजूद एक साधारण सी चीज से आप राहू के इस दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

ज्योतिषीय दृष्टिकोण के अनुसार, मनुष्य के जीवन में अचानक आने वाली बाधाएं और रुकावटें अक्सर राहु ग्रह के नकारात्मक प्रभाव के कारण होती हैंl जब राहू भारी होता है तो सब कुछ सही चलते हुए भी अचानक ऐसी समस्या खड़ी हो जाती है। जिसका कोई तार्किक कारण नहीं मिलता।मेहनत पूरी होने के बाद भी आखिरी मौके पर अवसर हाथ से निकल जाता है। बार-बार काम बिगड़ने से इंसान निराशा और तनाव के चक्र में फंस जाता है। यदि आप भी काफी समय से किस्मत का साथ न मिलने और बनते काम बिगड़ने से परेशान हैं,तो बिना किसी बड़े खर्चे और बिना कठिन अनुष्ठानों के इस बहुत सरल उपाय को आजमा सकते हैं। पूरे विश्वास और श्रद्धा के साथ किया गया यह छोटा सा प्रयोग आपके जीवन की नकारात्मकता को दूर कर सफलता के नए रास्ते खोल सकता है।

काले तिल का आसान टोटका

  • भारतीय रसोई में आसानी से मिलने वाले काले तिल का संबंध सीधे तौर पर राहू और शनि जैसे ग्रहों से जोड़ा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में काले तिल का उपयोग नकारात्मक ऊर्जा को सोखने और राहू दोष को शांत करने के लिए किया जाता है।
  • अपनी रसोई से थोड़े से काले तिल अपनी हथेली में लें। इन काले तिल को अपने सिर के ऊपर से 7 बार उल्टी दिशा में घुमाएं। ऐसा करने से शरीर और आभा मंडल में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा तिल में समाहित हो जाती हैं।
  • सिर से वारने के बाद इन काले तिल को अपने घर के टॉयलेट पॉट में डाल दें, तुरंत फ्लश कर दें।
  • घर का टॉयलेट पॉट कुंडली के छठे घर का प्रतिनिधित्व करता है, जो रोग, ऋण, शत्रु और बाधाओं का घर माना जाता है।

राह का नकारात्मक प्रभाव खत्म होगा

काले तिल को छठे घर (टॉयलेट) में करके फ्लश कर देने से राहु का नकारात्मक प्रभाव और जीवन की रुकावटें बह जाती हैं।
यह प्रक्रिया आपके ऊपर से रुकी हुई नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर रुके हुए कार्यों के रास्ते खोलती है।