चंडीगढ़ । पंजाब में लगातार ठंडी बढ़ती ही जा रही है। ठंडी के साथ-साथ पंजाब में छाया कोहरा अब एक बड़ी समस्या बन गया है। अधिक कोहरे के कारण अमृतसर जिले में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच चुकी है। वही अन्य जिलों में भी हालत चिंताजनक नजर आ रहे हैं। बार बार एडवायजरी जारी कर लोगों को सावधान रहने की अपील की जा रही है।
जानकारी के अनुसार दृश्यता 50 मीटर से भी नीचे पहुंच गई, जिसके चलते सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर के अंदर के साथ साथ हाईवे पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। कोहरे के कारण गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई है। इतना ही नहीं कोहरे के कारण कई ट्रेनों को अपने निर्धारित समय से देरी से चलना पड़ा।

मौसम विभाग ने पंजाब में 26 दिसंबर तक घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट और 29 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह और देर रात को कोहरा और अधिक घना रहने की संभावना है। इसके साथ ही शीत लहर का प्रकोप भी जारी रहेगा। हालांकि, आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
- राजगीर में आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच रग्बी मुकाबला, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन हाका डांस होगा आकर्षण
- CG Weather Today : साइक्लोन ‘अर्नब’ के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट
- राजा भैया को चंद्रशेखर आजाद ने बताया माफिया? अक्षय प्रताप ने दिया जवाब
- बिहार में चक्रवात अर्नब का असर, 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- जीवन सूक्त : ऐसे बदलो स्वयं को ‘चुपचाप’, लक्ष्य से पहले सुनाई ना दे ‘पदचाप’ – संदीप अखिल

