पुरुषोत्तम पात्र, गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के तौरेंगा नाका में वन विभाग ने अचानक मां शारदा बस सहित कई निजी वाहनों को रोक दिया है। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे से वाहन खड़े हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल दो दिन पहले बस चालक और रेंजर के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है।अभ्यारण्य में शाम 6 से सुबह 6 तक वाहनों के गुजरने पर हाईकोर्ट ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। हालांकि अभयारण्य प्रशासन ने भारी कामर्शियल वाहन को छोड़ सभी वाहन यहां तक यात्री बसों को भी जाने की छूट दे रखी थी, लेकिन रेंजर और बस चालक का विवाद तूल पकड़ने के बाद अब अभ्यारण्य प्रशासन कोर्ट के निर्देश का पालन करने में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – CG News : साइड नहीं मिलने पर भड़का वन अफसर, यात्री बस रोककर चालक से की गाली-गलौज, VIDEO वायरल


साइड नहीं देने पर वन अधिकारी ने किया विवाद
आरोप है कि साइड नहीं देने की बात को लेकर वन अधिकारी बस चालक से गाली-गलौच करते हुए विवाद करने लगे। उनके साथ मौजूद कर्मचारी भी चालक से बहस करते नजर आया। इस दौरान बस करीब आधे घंटे तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वन अधिकारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
बस चालक यशवंत बंजारे ने बताया कि अभ्यारण्य क्षेत्र में हाईवे सिंगल लेन है और लगातार बारिश के कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त है। ऐसे में सुरक्षित स्थान मिलने पर ही वाहनों को साइड दी जाती है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए जोखिम नहीं उठाया जा सकता था। चालक ने बताया कि उसने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी और इंदागांव थाने में वन अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया।
देखें वीडियो –
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

