हकीमुद्दीन नासिर, महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के बाद महासमुंद खाद्य विभाग ने भलेसर रोड पर वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर बीती रात छापा मारकर करीबन 300 किग्रा पनीर सील किया.
मिली शिकायत पर देर रात 12 बजे से शुरू हुई विभागीय कार्रवाई करीबन तीन घंटे तक चली. कार्रवाई के दौरान जब्त की गई 300 किलोग्राम तैयार पनीर की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


