सुरेश कुमार पांडेय, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली के युवक को फ्रांस की खूबसूरत युवती ने दिल दे दिया और आज ही हिंदू रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी हो रही है। इस शादी के लिए लड़की के घर और रिश्तेदारों में से लगभग 50 लोग सिंगरौली पहुंचे हैं और बीते दिनों हुए हल्दी रस्म में सभी पीले वस्त्र के साथ हिंदू रीति रिवाज से रस्म को पूरा किया है। आज दोनों सात फेरों के बंधन में बंधने जा रहे है।

6 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर बेलपत्र और त्रिपुंड अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का अद्भुत श्रृंगार,

लड़की के परिजन व रिश्तेदार सिंगरौली पहुंचे

दरअसल सिंगरौली के युवक संदीप कुमार सिंह बैढन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे बेल्जियम में स्थायी रूप से बस गए, जहां उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व्यवसाय प्रारंभ किया। वहीं उनकी मुलाकात फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया से हुई फिर दोनों का रिश्ता दोस्ती से प्यार में बदल गया। दोनों ने अपने परिवार वालों से चर्चा कर शादी की बात रखी और दोनों परिवार तैयार गए। दोनों परिवारों ने सिंगरौली आकर शादी करने का फैसला किया जिसके बाद लड़की के परिवार के साथ कई रिश्तेदार भी सिंगरौली पहुंचे।

फ्रांस की युवती निजी कंपनी में ब्रांड मैनेजर

2 दिन पूर्व हल्दी की रस्म में सभी फ्राँसिस लोग पीले वस्त्र में शामिल हुए और इस समारोह की खूबसूरती देखने लायक थी। आज दोनों होटल हेरिटेज पैलेस सिंगरौली में दोनों आज सात फेरों के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हिन्दू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे और शहनाई के साथ वैदिक मंत्रोच्चार गूंजेगा। फ्रांस की युवती शेरला पुलानीया वर्तमान में सनाफ्री फार्मास्यूटिकल कंपनी में ब्रांड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m