लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद। वन विभाग ने बीती रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंध लकड़ी का परिवहन करते तीन ट्रैक्टर और एक माजदा को जब्त किया. सभी गाड़ियों पर विधिवत कार्रवाई करते हुए दल्लीराजहरा डिपो लाया गया है.

यह भी पढ़ें : IGKV Paper Leak : कृषि विश्वविद्यालय के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 36 घंटे में पुलिस ने प्रोफेसर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वन विभाग की टीम ने दल्लीराजहरा परिक्षेत्र के ठेमाबुजुर्ग से पचेड़ा मुख्य मार्ग पर जहां लकड़ी से भरे माजदा वाहन को पकड़ा, तो वहीं पटेली से घोठिया मार्ग पर तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा है. गाड़ियां लकड़ी तस्कर ओमकार और शेखर की बताई जा रही हैं. मामले में चारों वाहनों के ड्राइवरों को भी पकड़ा गया है.

बताया जाता है कि पंचायत के फर्जी लेटर हेड पर लकड़ियों का अवैध परिवहन किया जा रहा था. पूरी कार्रवाई में दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी युगल किशोर सोनबरसा और वन विभाग के गार्ड की अहम भूमिका रही.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m