खन्ना. पंजाब के खन्ना जिले के पिंड फज़ेगढ़ के पूर्व सरपंच कमलजीत सिंह बावा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव मंडी गोबिंदगढ़ के जीटी रोड पर मिला और उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर घटना की सच्चाई पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
रात को दोस्तों के साथ थे, फिर अकेले निकले
मिली जानकारी के अनुसार, कमलजीत सिंह बावा बुधवार रात करीब 10 बजे बीजा इलाके के एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद अपने घर (फज़ेगढ़) के लिए निकले थे। वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में अकेले थे। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल पर उनकी कार सही हालत में खड़ी मिली, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

मौत की वजह अब तक साफ नहीं
मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस स्टेशन के एसएचओ आकाशदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके अलावा, खन्ना से मंडी गोबिंदगढ़ तक के मुख्य मार्गों पर लगे कैमरों का भी विश्लेषण किया जा रहा है।
पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि कमलजीत बावा मंडी गोबिंदगढ़ कैसे पहुंचे, जबकि उनका रास्ता अलग था। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह सड़क दुर्घटना थी या कोई साजिश।
- UP Teacher Recruitment: एडेड स्कूलों में शिक्षक बनने का है सपना? TGT के लिए TET अनिवार्य, चेक करें गाइडलाइन्स
- गेहूं की MSP में बढ़ोतरी की मांग, SIR के खिलाफ जेजेपी का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
- दिग्विजय सिंह की ‘सोशल मीडिया से दूरी’ पर भाजपा का सवाल! राकेश सिंह यादव बोले- संकल्प और आचरण में विरोधाभास, सनातनी जनता से मांगें माफी
- Haryana Top News : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और युवक गिरफ्तार, बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले प्रदर्शन, NEET UG स्ट्रे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें….
- बंगाल सरकार ने चोरबागान भगदड़ की जांच के लिए SIT गठित की, 6 सदस्यीय टीम तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

