Former BJP MLA Death : जशपुर. छत्तीसगढ़ के राजनीतिक जगत से दुखद खबर आई है. जशपुर के पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का रविवार को निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह लंबे वक्त से अस्वस्थ चल रहे थे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है.  

राजनीति के साथ-साथ जागेश्वर राम भगत सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रीय रहे. उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम की सरहुल समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया. वह आदिवासी समाज के उत्थान के लिए भी अपना योगदान दिया. 

CM साय ने जताया शोक (Former BJP MLA Death)

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक जताते हुए लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और जशपुर के पूर्व विधायक जगेश्वर राम भगत के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वनवासी कल्याण आश्रम के समर्पित कार्यकर्ता थे. उनका संपूर्ण जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और सेवा के लिए समर्पित रहा. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को संबल और धैर्य प्रदान करें.