पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव परिणामों के तीन सप्ताह बाद रविवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस चुनाव नहीं हारी है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने भाजपा को राज्य में जीत दिलाने में मदद की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें बलपूर्वक हराया गया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता तो उनकी पार्टी 220 से 230 सीटें जीत सकती थी। उन्होंने कहा कि, CM को पहले जेल जाना चाहिए.

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि संविधान का उल्लंघन हो रहा है और TMC को विपक्ष का दर्जा भी नहीं दिया जा रहा है.

विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वोट चोरी हुई और तृणमूल को 220-230 सीटें मिलनी चाहिए थीं. ममता ने बीजेपी पर प्रशासकीय आतंक, TMC कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, और चुनाव आयोग पर कब्जे का दावा किया.

फालता विधानसभा चुनाव नतीजों के दिन पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव पर बीजेपी पर हमला बोला. प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा, नतीजे आने के बाद ममता पब्लिक में नहीं दिखीं. इस बार तृणमूल सुप्रीमो ने बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल को 220 से 230 सीटें मिलनी चाहिए थीं, लेकिन पासा पलट गया. उन्होंने आरोप लगाया कि वोट लूट हुई है.

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि BJP वोट लूटे हैं. आपने हमारे दो से ढाई हजार वर्कर्स को गिरफ्तार किया है, फेरीवालों की रोजी-रोटी छीन ली है. आपने पार्टी ऑफिस तोड़ दिया है. उन्होंने कहा कि आप नमाज नहीं चाहते. आवाज कम करें. सबके लिए एक जैसे नियम बनाएं. आप किसी का हक नहीं छीन सकते. पहलगांव घटना में मरे हुए लोगों के परिवार की देखभाल करने वाले सुदीप पोले को गिरफ्तार कर लिया गया.

स्टेडियम से फुटबॉल की मूर्ति हटाने पर ममता बनर्जी ने वह मूर्ति एक आर्टिस्ट ने बनाई थी. क्या आपने वह मूर्ति इसलिए हटा दी क्योंकि आप मुझसे नाराज थे? सब आए और तारीफ की.

आगे पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इमाम अलाउंस, पुजारी अलाउंस बंद कर दिया गया. इसका गलत मतलब निकाला गया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस को विपक्ष का दर्जा नहीं दिया जा रहा है. हमारे 89 विधायक हैं, जबकि 30 विधायकों में विपक्ष का दर्जा दिया जाता है.

ममता बनर्जी ने कहा “अगर (शुभेंदु अधिकारी) कहते हैं कि मैं 2,500 लोगों को जेल भेजूंगा, तो तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए अलग से जेल बनाई गई है… मुझे लगता है कि उन्हें पहले जेल जाना चाहिए। सारदा से लेकर नारदा तक, हर घोटाले में उनका नाम है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m