गुरदासपुर। पंजाब में गोली चलने की घटना में लगातार बढ़त देखी जा रही है। ताजा खबर सामने आई है, जिसके अनुसार गुरदासपुर के पूर्व विधायक हरबंस सिंह घुम्मन के पोते पहलजीत सिंह पर हमला किया गया है। उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। किसी तरह उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार पहलजीत अपने खेत से वापिस आ रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसमें से 3 गोलियां उन्हें लगीं और वह जमीन पर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह हमला किस कारण किया गया, इसकी जांच जारी है। वहीं पुलिस आस-पास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। परिवार वाले इस घटना से सदमे में है। सब जानना चाह रहे है कि आखिर कौन लोग थे जो हमला करने आए थे।
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर नो पार्किंग में खड़ा था ट्रक-ट्रेलर, पुलिस ने किया जब्त
- राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘सरकार की एक्सपायरी डेट करीब’; गोवा में जमीन और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया
- उजीना गांव में 6 महीने से अधूरी नालियां, ग्रामीण अपने खर्च पर निकाल रहे गंदा पानी
- Gen-Z का अनूठा प्रदर्शन: गरबा बंद कराने वाले हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर के बाहर डीजे की धुन पर किया गरबा और आरती
- नोएडा की सड़क बनी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’: बोनट पर लटके रहे दो युवक, रफ्तार में दौड़ती रही कार; वीडियो वायरल
