शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के चर्चित पूर्व प्रशासनिक अधिकारी (IAS) नियाज खान ने अब प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में उतरकर जनसेवा करने की मंशा जाहिर की है। अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व आईएएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस कदम का संकेत दिया है।
‘भ्रष्टाचार और गिरती राजनीति से मुक्ति के लिए आना जरूरी’
पूर्व आईएएस नियाज खान ने सोशल मीडिया पर अपनी मंशा जाहिर करते हुए लिखा कि उन्हें लगता है कि वर्तमान में देश की गिरती राजनीति और प्रशासनिक/राजनीतिक स्तर पर फैले भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए उनका राजनीति में आना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि राजनीति के जरिए की जाने वाली जनसेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।
कांग्रेस में जाने को लेकर जताया संशय
राजनीतिक विकल्पों पर बात करते हुए नियाज खान ने स्पष्ट किया कि वे विचार से धर्मनिरपेक्ष हैं। उन्होंने कहा- “मैं कांग्रेस में जाना चाहता हूँ, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे ‘हिंदू उदारवादी’ विचारों के कारण वे (कांग्रेस) मुझे स्वीकार नहीं करेंगे।”
‘कॉकरोच पार्टी’ में शामिल होने का दिया संकेत
पोस्ट में एक अनोखा और ध्यान खींचने वाला बयान देते हुए नियाज खान ने कहा कि अगर ‘कॉकरोच पार्टी’ राजनीति के मैदान में उतरती है, तो वे निश्चित रूप से उसे जॉइन करेंगे। पूर्व आईएएस के इस पोस्ट के बाद मध्यप्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि उनकी इस घोषणा और विचारों पर प्रदेश के राजनीतिक दलों और नेताओं की क्या प्रतिक्रिया आती है।
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में प्रशासनिक संकट! 34 दिन में दूसरे कुलगुरु का इस्तीफा, अनुपम राजन को मिला अतिरिक्त प्रभार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


