अजय नीमा, उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने आज बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन -पूजन कर आशीर्वाद लिया। आज प्रातःकाल भस्म आरती में शामिल होकर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए।
पूजा-अर्चना पुजारी आकाश गुरु द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भस्म आरती प्रभारी आशीष दुबे ने श्रीकांत का सम्मान किया।
दर्शन उपरांत श्रीकांत ने मंदिर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और भगवान महाकाल से देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने नंदी हाल में कुछ देर बैठकर पुण्य लाभ कमाया।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

