अमृतसर। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद पुलिस महक में रघुवीर सिंह के घर वाले डरे हुए हैं। गोली चलने के बाद मौके से एक गोली का खोल बरामद हुआ है। वहीं, घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर भी गोली लगने के निशान मिले हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है। घटनास्थल की जांच की जा रही है। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद कर लिया है। इसके साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि फायरिंग करने वाले व्यक्ति या आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग किसने और किस मकसद से की।
घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पंजाब में लगातार एक के बाद एक राजनीतिक और प्रसिद्ध लोगों को शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है यह एक सोने वाला विषय है वहीं दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के पहले पुलिस की सुरक्षा को लेकर किए गए बड़े-बड़े दावे भी पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं।
सुखबीर बादल पर हमले के अगले दिन फायरिंग
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में कृपाण से हमला किया गया था। जिसमें उनके हाथ पर चोट लगी थी। हालांकि पुलिस ने हमलावर करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध

