परवेज खान. हलके के सम्मानित और लोकप्रिय व्यक्तित्व तथा पूर्व कानूनगो कोट गांव के मोहम्मद अली का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कैंसर के इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले मोहम्मद अली को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
करीब एक महीने पहले उनके शरीर में कैंसर से ग्रसित गांठ का ऑपरेशन कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों को उनकी एक किडनी भी निकालनी पड़ी। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार नाजुक बनी रही। पहले उन्हें यमुनानगर में उपचार दिया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें अंबाला के एक निजी अस्पताल में भी इलाज के लिए रखा गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों का उनके निवास पर तांता लग गया। जनाजे में शामिल होने के लिए दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। हर किसी की आंखें नम थीं और लोग उन्हें श्रद्धापूर्वक अंतिम विदाई देते नजर आए। मोहम्मद अली ने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार से समाज में एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सम्मानित, अनुभवी और नेकदिल इंसान को खो दिया है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
- बस किराया बढ़ोतरी और भर्ती परीक्षाओं पर सियासत : भूपेश बघेल बोले – महंगाई से लोग त्रस्त, बैज ने परीक्षा प्रणाली को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा
- Toyota Glanza Facelift Launch: नए लुक, एडवांस्ड ADAS और ज्यादा माइलेज के साथ भारतीय बाजार में मारी धाकड़ एंट्री
- वाराणसी: 48 घंटे के प्रवास पर आज काशी पहुंचेंगे CM योगी, प्रशासनिक बैठक में तय होगा विकास का रोडमैप
- भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका नगरीय प्रशासन मंत्री का पुतला…
- CG Constable Death Case : पुलिस कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, चबूतरे पर मिली लाश

