जालंधर। पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी क अंतिम संस्कार आज हुआ। पिता मोहिंदर सिंह केपी ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान मोहिंदर केपी बेटे की याद में फफक पड़े। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। परिवार के अन्य लोगों की भी स्थिति अच्छी नहीं थी। अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों ने उन्हें संभाला। अंतिमसंस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया समेत कई बड़े नेता, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हस्तियां अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंची थी। घर में भी लगी थी भीड़ आज सुबह सरकार के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह और एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी मोहिंदर सिंह केपी के घर दुख सांझा करने पहुंचे है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि आज पूर्व सासंद के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बता दें कि बीते दिन मोहिंदर केपी के घर दुख सांझा करने डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों और जसदीप सिंह गिल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केपी के साथ बेटे के निधन पर दुख सांझा किया। वहीं मोहिंदर सिंह केपी डेरा मुखी से मिलने के बाद फूट-फूटकर रोने लगे। जहां डेरा मुखी ने मोहिंदर केपी के साथ दुख सांझा किया।
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी

