शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व नर्सिंग छात्रा को नेपाल में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। विश्व में पहली बार किसी देश में नर्सिंग प्रोफेशन से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री बनी है निशा मेहता।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित
मध्यप्रदेश और नर्सिंग प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिए यह गौरव का पल है। मध्यप्रदेश की नर्सिंग शिक्षा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुई है।
MP कैडर से AGMUT कैडर में शिफ्ट हुए IAS रवि सिहाग: आईएएस इशिता राठी से शादी के बाद कैडर चेंज
ग्वालियर से एमएससी नर्सिंग की उपाधि
निशा मेहता ने बीएससी नर्सिंग की शिक्षा AIIMS Delhi से वर्ष 2006 से 2010 के बीच पूर्ण की। इसके पश्चात उन्होंने मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित Post Graduate College of Nursing Gwalior से एमएससी नर्सिंग की उपाधि प्राप्त की। उनकी शैक्षणिक यात्रा दिल्ली और मध्यप्रदेश की धरती से प्रारंभ होकर आज राष्ट्रीय नेतृत्व के शिखर तक पहुंची है।


