पटियाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा के मुताबिक मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक पूर्व आईजी को छाती में गोली लगी है। यह भी बताया जा रहा है कि मामला करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा है। उन्होंने पटियाला में अपने घर पर खुद को गोली मारी है। पूर्व पुलिस अधिकारी द्वारा ऐसा खौफनाक कदम उठाए जाने की घटना से हड़कंप मच गया है।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव कपूर के नाम लिखा सुसाइड नोट
पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने 12 पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। यह नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव कपूर के नाम लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने साथ 8.10 करोड़ की साइबर ठगी की बात लिखी है और इस वजह से वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने खुद को गोली सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर से मारी है। अब इस पूरे मामले में पटियाला पुलिस जांच में जुट गई है। अस्पताल में पहुंचे एसपी (सिटी) पलविंदर सिंह चीमा ने बताया कि पूर्व आईजी के दोस्तों ने पुलिस के साथ एक नोट साझा किया था, जिससे आशंका थी कि चहल आत्महत्या कर सकते हैं।

इस जानकारी के आधार पर संबंधित थाना प्रभारी और डीएसपी तुरंत पूर्व आईजी के घर पहुंचे। जहां वह घायल हालत में पड़े थे, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल दाखिल कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की ओर से उनका सिटी स्कैन किया जा रहा है। इसमें साफ हो पाएगा कि इंजरी कितनी गंभीर है और उसके आधार पर आगे ऑपरेशन किया जाएगा। एसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है, जिसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अमर सिंह चहल 2015 में फरीदकोट में हुए बहबल कलां व कोटकपुरा गोलीकांड मामले में आरोपी हैं।
- Rajasthan Student Union Elections: छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता, आंदोलन तेज
- श्रावणी मेला के पहले दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों कांवड़ियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में भरी डुबकी
- जो भाजपा का साथी, वो रामघाती-महापापी… राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
- किशनगंज में नगर पंचायत प्रतिनिधि पर नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप, बेटी के साथ भी गलत व्यवहार
- झारखंड, ओडिशा और बंगाल मिलकर चलाएंगे संयुक्त अभियान : माओवाद-ड्रग्स और अपराध पर होगी बड़ी कार्रवाई


