प्रदीप मालवीय, उज्जैन। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिया, इस अवसर पर उन्होंने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की भी सराहना की। दर्शन के उपरांत वसुंधरा राजे ने भगवान वीरभद्र का एवं श्री महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह में निकलने वाले ध्वज का भी पूजन किया । 

READ MORE: MP में ऑस्ट्रेलिया-दुबई की कम्पनियां बनाएंगी स्वाबलम्बी गौशालाएं: बजट सत्र में विपक्ष ने उठाया गायों का मुद्दा, सदन में सरकार ने कही ये बात

इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया का स्वागत किया गया। सिंधिया ने  नंदी हॉल में नंदी का पूजन कर भगवान महाकाल को भी जल अर्पित किया। इस दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि महाकाल मंदिर दर्शन के लिए राजस्थान के लोग बड़ी संख्या में आते है, भगवान महाकाल का हम सब पर आशीर्वाद रहा है। महाकाल मंदिर में भक्तों को सुलभ दर्शन मिल रहे है। इसके लिए सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m