कमल वर्मा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश केग्वालियर में एक युवक का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों पड़ा हुआ मिला है। युवक का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पहुचीं हैं। जोकि घटना को लेकर जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएंगी।
दरअसल मुरार थाना पुलिस की सूचना मिली थी कि तिकोनिया इलाके के एक घर से बदबू आ रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुचीं तो घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 47 साल के भूपेंद्र मंडेलिया का शव पड़ा हुआ था। पुलिस मौके पर FSL टीम को बुलाया। लेकिन अभी मृतक की मौत किस वजह से हुई इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक भूपेंद्र भोपाल में प्राइवेट जॉब करता है और 12 तारीख को ही ग्वालियर आया था।
मृतक भूपेंद्र 12 साल से पत्नी से अलग रह रहा हैं। उसके बच्चे कंपू के समाधि कॉलोनी में रहते हैं वह जहां अकेला था। मृतक की पत्नी आशा मंडलीय पर भूपेंद्र की हत्या की आशंका जताई हैं। जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

