Dharm Desk – अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस माह चार प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे जिसका असर नौकरी, कारोबार, धन, रिश्तों और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। इन ग्रहों के बदलाव का सिलसिला दीवाली से पहले ही शुरू हो जाएगा। 3 अक्टूबर को शुक्र वक्री हो चुके हैं। इसके बाद 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 24 अक्टूबर को बुध वक्री होंगे और 31 अक्टूबर को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे।ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर इन चार ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा कुछ राशियों के लिए यह समय नए अवसर धन लाभ और करियर में तरक्की लेकर आ सकता है। वहीं कुछ लोगों को इस दौरान रिश्तों और कारोबार में सावधानी बरतनी पड़ सकती है।

3 अक्टूबर- शुक्र वक्री

3 अक्टूबर से शुक्र वक्री हो चुके हैं। शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम, रिश्ते, धन और भौतिक जीवन का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र की चाल बदलने से रिश्तों और आर्थिक मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान पुराने रिश्तों में फिर से बात-चीत शुरू होने के योग बन सकते हैं।

17 अक्टूबर – सूर्य का राशि परिवर्तन

17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं।सूर्य को पद, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और नौकरी का कारक माना जाता है। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा वहीं कारोबारियों के लिए नए संपर्क बन सकते हैं।

24 अक्टूबर – बुध वक्री

24 अक्टूबर को बुध वक्री होंगे बुध को कारोबार, व्यापार, संचार, बुद्धि और गणना से जोड़ा जाता है। बुध की चाल बदलने से व्यापार और लेन-देन में बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान कागजी काम और महत्वपूर्ण सौदों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा।

31 अक्टूबर-गुरु बदलेंगे राशि

माह के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को गुरु राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु को ज्ञान, शिक्षा, करियर, धन और विस्तार का कारक माना जाता है। गुरु की नई स्थिति कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में नए रास्ते खोल सकती है।

अक्टूबर में इन 5 राशियों पर रहेगी शुभ ग्रहों की नजर

1.मेष राशि
नौकरी और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। रुके हुए काम आगे बढ़ने के योग हैं।

2.मिथुन राशि
बुध और गुरु की स्थित इनके लिए महत्वपूर्ण रह सकती है। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

3.वृश्चिक राशि
करियर में बदलाव के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत हैं।

4.मकर राशि
नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में चल रही किसी परेशानी का समाधान निकल सकता है।

5.कुंभ राशि
अक्टूबर में इनके लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। धन संबंधी मामलों में फायदा और कार्यक्षेत्र में पहचान बढ़ने के योग बन सकते हैं।