शब्बीर अहमद, भोपाल। यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में यार्ड ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के टर्मिनल परिवर्तन, आंशिक निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। इन परिवर्तनों का प्रभाव भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 4 गाड़ियों पर भी पड़ेगा।
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
- गाड़ी संख्या 22683 यशवंतपुर–लखनऊ एक्सप्रेस दिनांक 1 जून 2026 को लखनऊ के बजाय उतरेटिया स्टेशन तक ही संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 22684 लखनऊ–यशवंतपुर एक्सप्रेस दिनांक 4 जून 2026 को लखनऊ के स्थान पर उतरेटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
- गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस दिनांक 1 जून से 3 जून 2026 को अपने निर्धारित मार्ग मानक नगर–लखनऊ-मल्हौर के बजाय मानक नगर–ऐशबाग-मल्हौर होकर जायेगी अर्थात यह गाड़ी लखनऊ स्टेशन के बजाय ऐशबाग एवं बादशाह नगर स्टेशनों पर रुकेगी।
- गाड़ी संख्या 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 2 जून 2026 को अपने निर्धारित मार्ग कानपूर सेंट्रल-लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ के बजाय कानपूर सेंट्रल-प्रयागराज-फाफामऊ-प्रतापगढ़ होकर जायेगी अर्थात यह गाड़ी लखनऊ, रायबरेली, अमेठी के बजाय प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी।

