भुवनेश्वर : उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि सुभद्रा योजना के तहत चौथी किस्त 15 जनवरी के बाद दी जाएगी।
रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति 30 मार्च को भी आवेदन करता है, तो उसे एक साथ सुभद्रा की दो किस्तें मिलेंगी। अंतिम पात्र लाभार्थी के आवेदन करने तक पंजीकरण जारी रहेगा। पहली किस्त पाने की अंतिम तिथि 8 मार्च थी, लेकिन अगर कोई महिला 30 मार्च के बाद भी आवेदन करती है, तो उसे सुभद्रा योजना की पहली किस्त मिलेगी।
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि बैंकों के साथ बैठक पूरी हो चुकी है। अब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लाभार्थियों के बारे में जानकारी ले रही हैं। कोई भी छूटेगा नहीं।
इस संबंध में पहले बताया गया था कि जांच चल रही है। राशि वितरण की यह अवधि 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इसलिए 15 जनवरी के बाद लाभार्थियों को पहले चरण की चौथी किस्त मिल जाएगी।
सुभद्रा योजना के वेब पोर्टल का शुभारंभ 2 सितंबर 2024 को ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा ने किया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि समीक्षा के अनुसार सुभद्रा योजना के लिए करीब 92 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 25 लाख 11 हजार महिलाओं के खाते में पहली किस्त की राशि जमा कर दी गई है।

- ‘रामायण’ में हनुमान चालीसा गाने पर क्या बोले Diljit Dosanjh? अपनी गलती के लिए मांगी माफी
- 8 नवंबर को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध, होटल में भी बेचने पर होगी कार्रवाई, आदेश जारी
- Ramayana Worldwide Collection: धनतेरस पर ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 155 करोड़ का किया कलेक्शन
- Ranveer Singh की ‘प्रलय’ की शूटिंग से टले क्रिकेट मैच, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
- Shehzad Poonawalla बने ‘Rise And Fall 2’ के विनर, जीत की रकम बाढ़ पीड़ितों को किया दान

