कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिला कोर्ट ने मशहूर सिंगर अदनान सामी को नोटिस जारी किया है। मामला साल 2022 के एक कन्सर्ट से जुड़ा है। अदनान सामी से कोर्ट ने 20 मई तक अपना जबाब मांगा है। कोर्ट में दायर परिवाद में अदनान के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए है। आरोप है कि उन्होंने 17.62 लाख रुपए की एडवांस पेमेंट लेने के बाद भी ग्वालियर में शो नहीं किया था।

READ MORE: केन बेतवा लिंक परियोजनाः कलेक्टर- एसपी ने जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं, बोले- 18 वर्ष पूरे कर चुके पात्र युवाओं के नाम पैकेज में जोड़े जाएंगे

दरअसल, नवंबर 2022 को अदनान सामी का ग्वालियर में शो का आयोजन होना था। इस शो की आयोजक लावन्या सक्सेना थी। लावन्या ने अदनान सामी के खिलाफ आरोप लगाया कि उन्होंने 17.62 लाख रुपए की एडवांस पेमेंट लेने के बाद भी ग्वालियर में शो नहीं किया। लावन्या ने एडीजे कोर्ट में इसकी शिकायत की। शिकायत में लावन्या ने बताया कि लाइव शो के लिए 33 लाख में डील फाइनल हुई थी। अदनान सामी ने अपने मैनेजर के जरिए एडवांस के तौर पर 17.62 लाख लिए, लेकिन बाद में शो कैंसिल कर दिया। लावन्या ने जब एडवांस पेमेंट की रकम वापस मांगी तो वह उन्हें नहीं मिली। इसके बाद लावन्या ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के लिए पुलिस से बात की लेकिन उन्होंने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं करने पर ये केस एडीजे कोर्ट में गया। 

आयोजकों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों गलत- अदनान सामी 

बीती सुनवाई के दौरान अदनान सामी ने भी अपना जबाब लिखित में कोर्ट में पेश किया था। जिसमे बताया गया था कि आयोजकों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों गलत है। जबाब में बताया गया था कि शो कैंसिल होने की वजह आयोजक खुद थे। अदनान ने कहा कि आयोजक लगातर शो की तारीख बदल रहे थे और शो के दिन भी बेसिक तैयारियां पूरी नहीं थी। कोर्ट में रिकॉर्ड से पता चला कि शो की डेट पहले 27 सितंबर 2022 को प्लान की गई थी।  लेकिन आयोजकों ने शो की तारीख बदल कर 13 नवंबर 2022 कर दिया। इस मामले में आयोजकों और सिंगर के बीच एक एग्रीमेंट भी किया गया। इस एग्रीमेंट के मुताबिक, सभी पेमेंट और लॉजिस्टिक अरेंजमेंट समय पर पूरे करने थे। सिंगर ने आगे दावा किया कि 12 नवंबर 2022 को, तय शो से ठीक एक दिन पहले आयोजकों ने उनकी टीम को बताया कि इवेंट कैंसिल किया जा रहा है। इसका कारण उन्हें ये बताया गया कि चीफ गेस्ट का कोविड हो गया है। 

अदनान के मुताबिक, यह तब किया गया जब टिकट की बिक्री अभी भी जारी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयोजकों की रेप्युटेशन को खराब करने का काम कर रहे है। सिंगर ने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार एडवांस अमाउंट नॉन-रिफंडेबल था। बहरहाल मामले में सुनवाई लगातार जारी है, यही वजह है कि ADJ कोर्ट से नोटिस जारी हुआ है, जिसमे उन पर लगे आरोपों का उन्हें जवाब देना है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m