अजय सैनी, भिवानी. स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जनसेवा की भावना के साथ बुधवार को स्थानीय ठाकुर बीर सिंह स्मृति पार्क में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। दि एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट लेबोरेटरी एंड टेक्नीशियन द्वारा पिछले एक सप्ताह से शहर के भिन्न भिन्न पार्कों मेंआयोजित शिविरों का स्थानीय निवासियों ने भरपूर लाभ उठाया। शिविर में कुल 109 लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर के दौरान एसोसिएशन के कुशल टेक्नीशियनों ने अपनी सेवाएं देते हुए पहुंचे हुए सभी 109 नागरिकों की ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की मुफ्त जांच की। जांच के साथ-साथ वहां मौजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को गंभीर बीमारियों से बचने के लिए एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने दैनिक खान-पान में सुधार करने के बेहद उपयोगी टिप्स भी दिए। इस दौरान मानसून के आगमन और बदलते मौसम को देखते हुए इस शिविर में विशेष रूप से मौसमी बीमारियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को मलेरिया और डेंगू जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक किया और उनसे अपने आसपास सफाई रखने की अपील की।
एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर कन्हैया लाल ने कहा कि इस तरह के कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना और मौसमी बीमारियों से बचाना है। जागरूकता ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा व कारगर हथियार है। संस्था के सभी सदस्यों के सामूहिक योगदान और समर्पण से यह शिविर पूरी तरह सफल रहा। पार्क में सुबह से ही जांच करवाने के लिए स्थानीय निवासियों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई, जिन्होंने एसोसिएशन की इस निस्वार्थ सेवा और मानवीय पहल की दिल खोलकर सराहना की।

नागरिकों का कहना था कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र कुमार वर्मा, सेक्रेटरी राकेश वशिष्ठ, स्टेट सेक्रेटरी तपन प्रशांत शर्मा, पूर्व प्रधान विनोद कौशिक, प्रवीण तंवर, महावीर प्रसाद, जयपाल साहू का विशेष योगदान रहा।
- कलेक्टर ने अपनाया जवाबदेही का अलग तरीका…फाइल लेट हुई तो अफसरों पर लगाया अर्थदंड, खुद भी भरा फाइन
- NTA का नए ऑफिस का पता दिल्ली का मिंटो रोड, 39 CISF जवान सुरक्षा संभाल रहे, पेपर लीक के बाद बहुत बड़ा बदलाव
- Bihar Top News Today: बिहार में फिर से चुनाव की मांग, भाजपा में बड़ा फेरबदल, 3 दोस्तों की मौत
- भाजपा गरीबों को…अखिलेश यादव ने सरकार पर लोगों को बेघर करने का आरोप लगाते हुए साधा निशाना, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो ?
- इंदौर को मिलेंगे तीन इंटरनेशनल 5 स्टार होटल: SR ग्रुप का मैरियट इंटरनेशनल के साथ एमओयू, होटल इंडस्ट्री में 1 हजार करोड़ का निवेश



