Dharm Desk – शुक्रवार का दिन प्रेम और वैवाहिक सुख से जुड़ा माना जाता है. इसी दिन किए गए कुछ खास उपाय प्रेम संबंध को विवाह तक पहुंचाने में सहायक होते हैं. आज के समय में जहां प्रेम विवाह में परिवार की असहमति, सामाजिक दबाव और कुंडली दोष जैसी कई बाधाएं रिश्तों के बीच दीवार बनकर खड़ी हो जाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन समस्याओं का संबंध केवल परिस्थितियों से नहीं, बल्कि ग्रहों की स्थिति और उनकी ऊर्जा से भी होता है.

शिव-पार्वती की पूजा को अत्यंत प्रभावी
भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन प्रेम और समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है. माता पार्वती ने कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था. यही कारण है कि प्रेम विवाह में सफलता के लिए शिव-पार्वती की पूजा को अत्यंत प्रभावी उपाय माना जाता है.
प्रेम विवाह के योग
ज्योतिष शास्त्र में प्रेम संबंधों का संबंध मुख्य रूप से शुक्र ग्रह, पंचम भाव और सप्तम भाव से माना जाता है. वहीं राहु और शनि की प्रतिकूल स्थिति रिश्तों में भ्रम, देरी और पारिवारिक विरोध उत्पन्न कर सकती है, ऐसे में जब प्रेम विवाह में बार-बार बाधाएं आने लगें तो ग्रहों को मजबूत करने के साथ ईश्वर की आराधना भी आवश्यक मानी जाती है.
शिव-पार्वती की पूजा से मिलता है आशीर्वाद
प्रेम विवाह को सफल बनाने के लिए नियमित रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए. विशेष रूप से हर सोमवार शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करना शुभ है. इससे रिश्तों में स्थिरता आती है और विवाह के योग मजबूत होते हैं.
शुक्रवार के उपाय से मजबूत होगा शुक्र ग्रह
शुक्रवार के दिन सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना शुभ होगा. ये रंग शुक्र ग्रह से संबंधित होते है और इन्हें धारण करने से प्रेम संबंधों में मधुरता आती है. साथ ही गुलाब की खुशबू का प्रयोग भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है.
माता लक्ष्मी की पूजा से खुलेगा विवाह का मार्ग
हर शुक्रवार शाम को माता लक्ष्मी की विधि पूर्वक पूजा करें और उन्हें सफेद फूल अर्पित करें. इससे जीवन में सुख-शांति आती है. विवाह में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं. इसके अलावा ‘ओम शुक्राय नमः’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है. जिससे प्रेम विवाह के योग प्रबल बन सकते है. श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय न केवल आत्मbविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाते है.

