बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारे सभी पड़ोसी ठीक हैं, सिर्फ एक गड़बड़ है. पहलगाम हमले की पहली बरसी के दिन सिंह ने कहा कि ऑपरेश सिंदूर में जो कमाल हुआ वो बताने की जरूरत नहीं है. हमारी मिलिट्री पावर मजबूत हुई है. भारत ने कभी किसी पर बेवजह आक्रमण नहीं किया, पर किसी पड़ोसी ने छेड़खानी करने की कोशिश की तो उसे छोड़ा भी नहीं है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में पाक को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारे सभी पड़ोसी ठीक हैं, सिर्फ एक गड़बड़ है.
बर्लिन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं 7-8 बार यूनाइटेड स्टेट्स जा चुका हूं. असल में, जब से ट्रंप प्रेसिडेंट बने हैं. मैं दो बार अमेरिका जा चुका हूं. यह जर्मनी का मेरा पहला दौरा है. यहां रहने वाले लोग भारत और जर्मनी के बीच ब्रिज हैं. आपकी साख बढ़ेगी तो भारत की साख बढ़ेगी. भारत और जर्मनी का रिश्ता सिर्फ डेमोक्रेसी तक सीमित नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है… आज, दुनिया का हर 10वां यूनिकॉर्न भारतीय है… भारत तीसरा सबसे बड़ा AI इकोसिस्टम है। राजनाथ सिंह ने कहा “पिछले कुछ वर्षों में, हमने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता देखी है। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए… हमारे देश ने करीब 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किए हैं, जो भारत के ट्रेड इतिहास में एक मील का पत्थर है
वहीं, जहां तक मेरी बात है, मैं तो बस आप सभी को यहां देखकर खुश होकर मुस्कुरा रहा हूं. हालांकि, जहां तक जर्मनी की बात है. इंटरनेशनल कम्युनिटी में इसकी एक अलग इज्जत और क्रेडिबिलिटी है. जहां जर्मनी के मूल निवासियों ने बेशक इस सफलता में अहम योगदान दिया है. वहीं इंडियन डायस्पोरा ने भी इसमें योगदान दिया है. यह सच्चाई ऐसी है जिसे कोई नकार नहीं सकता.
आपको बताते चले कि राजनाथ सिंह जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. उनके इस दौरे का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप देना है. बर्लिन में सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की. रक्षा मंत्री की यह यात्रा सात साल के अंतराल के बाद हुई है. इससे पहले फरवरी 2019 में निर्मला सीतारमण ने रक्षा मंत्री के रूप में जर्मनी का दौरा किया था.
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत अब पहले वाला भारत नहीं रहा. विदेश में भारत की साख बढ़ी है. लोकतंत्र के प्रति हमारा कमिटमेंट है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा तीसरा स्टार्ट अप सिस्टम बनेगा. महिलाओं को भारत में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा. सिंह ने कहा कि जब ऑडियंस हंसती है, तो वह कहते हैं कि मुझे आपकी हंसी का कारण समझ नहीं आ रहा.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

