Dharm Desk – भगवान शिव को प्रसन्न करना सबसे सरल है. इसलिए उन्हें ‘भोलेनाथ’ कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से की गई छोटी-सी पूजा भी शंकरजी तक पहुंचती है और भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आती है. सामान्य तौर पर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाने परंपरा है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष अनाज अर्पित करने का भी विशेष महत्व बताया जाता है. ये अनाज न केवल पूजा को पूर्ण बनाते हैं, साथ ही जीवन की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने में भी सहायक होते हैं. पितृ दोष शांति से लेकर संतान प्राप्ति धन लाभ और ग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने तक हर समस्या के लिए अलग-अलग अनाज बताए गए हैं. यदि श्रद्धा और नियमपूर्वक इन उपायों को किया जाए तो शिव कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते है.

  1. काले तिल – शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है. राहु के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. इससे जन्म-जन्मांतर के पापों का भी नाश हो जाता है.
  2. चावल – शिवलिंग पर साबुत चावल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है. अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति होती है.
  3. जौ – शिवलिंग पर जौ चढ़ाने से जीवन की पुरानी से पुरानी परेशानियां दूर होती हैं और घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है.
  4. गेहूं – गेहूं चढ़ाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है. साथ ही संतान की उन्नति और शादी में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं.
  5. चना दाल – चना दाल चढ़ाने से पितृ ऋण और अज्ञात ऋणों से मुक्ति मिलती है. जिससे जीवन में राहत मिलती है.
  6. मूंग दाल – शिवलिंग पर मूंग दाल अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में शांति बनी रहती है.
  7. अरहर दाल – पीली अरहर दाल चढ़ाने से नौकरी और करियर में सफलता मिलती है तथा धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं.
  8. काली उड़द – काली उड़द चढ़ाने से शनि के अशुभ प्रभाव खत्म होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है.