पवन राय, मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बीजाडांडी जनपद पंचायत क्षेत्र के सरपंचों और सदस्यों ने जनपद सीईओ बसंती दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे थे। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
हर काम में कमीशन
दरअसल जनपद सीईओ पर सरपंचों से कमीशन को लेकर परेशान करने और समय पर कार्य न करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर मंडला कलेक्टर से शिकायत की गई है। शिकायत करने पहुंचे 42 सरपंचों के साथ जनपद अध्यक्ष और सद्स्यों ने चेतावनी दी है कि सात दिनों के भीतर सीईओ को नहीं हटाया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
सदस्यों की उपेक्षा और मनमानी का आरोप
बता दें कि इसके पहले निवास जनपद क्षेत्र में भी सरपंचों ने एक अन्य सीईओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। सरपंचों का कहना है कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य बनाने की अपेक्षा अपनी अंगुलियों में नचाना चाहते हैं। पंचायत में कोई भी काम सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। वहीं मामले में जनपद सीईओ ने चुप्पी साध ली है। जानकारी राजेंद्र पुटा, मदन सिंह जनपद सदस्य और पुष्पा मरकाम जिला पंचायत सदस्य ने दी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

