समाना। पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अकाउंटेंट ने शुक्रवार को अपने ही स्कूल में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने यह कदम अपने ही स्कूल के एक स्टाफ के व्यवहार से परेशान होकर उठाया है।
मृतक की पहचान सतीश सैनी के रूप में की गई है। मरने के पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक सतीश सैनी ने पूर्व प्रिंसिपल पर दोषारोपण करते हुए अपने सुसाइड नोट में लिखा कि जब वह ऊपर बिल्डिंग में जा रहे थे तो मैडम नीतू देवगन ने उन्हें गाली दी व थप्पड़ मारा, जिस कारण उन्हें बहुत आहत महसूस हुआ। इस प्रकार का व्यवहार मैडम द्वारा पहले भी किया गया था जिस कारण सतीश सैनी काफी परेशान चल रहे थे तथा आज उन्होंने स्कूल में ही पंखे से फांसी लगा ली।
इस दौरान मृतक के भाई राहुल सैनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था और चार से पांच महीने पहले भी इस प्रकार का व्यवहार उनके साथ किया गया था जिस कारण वह लगातार मानसिक पीड़ा झेल रहे थे तथा उनके भाई ने यह भी बताया कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा उन्हें लगातार परेशान भी करवाया जा रहा था।
- उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में खुलेगा नौकरी का रास्ता, मुख्य सचिव ने मांगा पूरा प्लान
- कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: इस नेता को 6 साल के लिए किया निष्कासित, अपनी ही पार्टी के विधायक को जूते मारने की कही थी बात
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी नियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी
- दिवाली-छठ पर 12 दिन चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालक-परिचालकों को मिलेगी 4,800 रुपये तक प्रोत्साहन राशि
- ‘कभी कॉकरोच पार्टी, तो कभी गटर पार्टी!’ Gen-Z पर भड़के बिन्दू दारा सिंह, बोले- मोबाइल हमें चला रहा, देश की जड़ों से कट रही एक पूरी पीढ़ी

