शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी ने सियासी पारा गरमा दिया है। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने से जहां आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ा है, वहीं विपक्ष ने इसे लेकर केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने देश की आर्थिक व विदेश नीति को पूरी तरह फेल बताते हुए सरकार को घेरा है।

मुख्यमंत्री का संवैधानिक अधिकार और पार्टी का आंतरिक मामला

सिर्फ महंगाई ही नहीं, बल्कि प्रदेश में मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड, आगामी कैबिनेट विस्तार की अटकलें, बीजेपी की अंदरूनी अनुशासनात्मक कार्रवाई और बस्तर में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। जहां कांग्रेस इन सभी मुद्दों पर सरकार को विफल बता रही है, वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे मुख्यमंत्री का संवैधानिक अधिकार और पार्टी का आंतरिक मामला करार दिया है।

पेट्रोल और डीजल के दाम

देश में पेट्रोल और डीजल आज से 90 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अब भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 110.75 रुपए और डीजल 95.91 रुपए का हो गया। इंदौर जबलपुर में प्रति लीटर पेट्रोल के नए रेट 110.79 रुपए। ग्वालियर में 110.69 रुपए और उज्जैन में 111.27 रुपए हो गए। उज्जैन में डीजल 96.40 रुपए में मिलेगा। यह भोपाल में 95.91 रुपए, इंदौर में 95.97 रुपए, जबलपुर में 95.98 रुपए और ग्वालियर में 95.86 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बयान

मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- मोदी ने कहा सोना मत खरीदो। राहुल गांधी ने पहले कहा था और बढ़ेंगे दाम। देश की आर्थिक नीति, विदेश नीति सब फेल हो गई। अमेरिका के सरेंडर नहीं करते, ईरान से सही संबंध रखते, तो कम से कम यह स्थिति न बनती। प्रधानमंत्री खुद विदेश यात्रा कर रहे हैं और लोगों से कहते हैं कि विदेश मत जाओ। यह दोहरा मापदंड के कारण जनता त्रस्त है मोदी जी मस्त है।

मंत्रिमंडल विस्तार तीन लोगों के हाथ में

मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड पर कहा- इनको जनता बता रही है किसान परेशान है। अनाज खरीदी का पेमेंट नहीं मिल रहा, रोजगार नहीं, नीट परीक्षा में कैंसिल हो गई, कर्मचारी युवा और हर वर्ग परेशान है और यही रिपोर्ट कार्ड है। सरकार का रिपोर्ट कार्ड यह टाइम पास वाला मामला है। 5 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। मंत्रिमंडल विस्तार तीन लोगों के हाथ में है मोदी, शाह और RSS बाकी सब दिखावा है। बीजेपी करती कुछ है कहती कुछ। जो कमजोर और छोटे नेता थे हटा दिया, लेकिन विधायक प्रीतम लोधी, महिला आयोग अध्यक्ष रेखा यादव पर मेहरबान हैं। उन्होंने सवाल उठाया प्रभावशाली के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं?

नक्सलवाद की जड़े बेरोजगारी से जुड़ी

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा- केंद्र में बीजेपी की सरकार है। एमपी समेत अन्य राज्यों में भी, इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं, प्रदेश में कोयला नहीं, बिजली नहीं, नक्सलवाद के खत्मा का कैसे क्लेम कर रहे हैं। यह समझना होगा कि नक्सलवाद की जड़े बेरोजगारी से जुड़ी है, जब तक बेरोजगारी खत्म नहीं होगी, नक्सलबाद खत्म नहीं होगा।

टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए

मामले पर बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने पलटवार किया है। कहा- बीजेपी सरकार सराहना की पात्र है। समीक्षा के आधार पर ही आगे की दिशा दशा और नीति तय की जाती है। विपक्ष को समझना चाहिए कि हर समीक्षा का आधार मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होता। यह मुख्यमंत्री का संवैधानिक अधिकार है। इस पर टीका टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

वैश्विक स्थिति को पढ़े समझें

अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों सब के संज्ञान में हैं। एडवाइजरी जारी की गई है। कई संगठन के संस्थानों के नागरिक उसका पालन कर रहे हैं। देशवासी एक संकल्प की साथ आगे बढ़ेंगे और परिस्थितियों का सामना भी करेंगे। जो सवाल खड़े कर रहे हैं वो अपना कार्यकाल देखें, वैश्विक स्थिति को पढ़े समझें।

कांग्रेस अवलोकन करें देश के लिए क्या किया

बीजेपी का कार्यकर्ता कार्यकर्ता होता है, अनुशासन सभी के लिए समान है। संगठन अपने हिसाब से कार्रवाई भी करता है। इसमें कोई बड़ा छोटा वाला विषय नहीं होता। पार्टी के आंतरिक का विषय है। कांग्रेस अवलोकन करें कि आपने देश के लिए क्या किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेतृत्व में बैठक चल रही है। इस बैठक का परिणाम हमेशा सार्थक होता है। नई दिशा को लेकर आगे बढ़ने वाला होता है।वह स्वयं समीक्षा कर रहे हैं।नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प पूरा हुआ। देश के लिए बड़ी उपलब्धि है, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m