अजय सैनी, भिवानी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाओ आह्वान को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता जय सिंह वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं और आम जनता से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत राष्ट्र निर्माण में दिया गया एक बड़ा योगदान है। जय सिंह वाल्मीकि ने कार्यकर्ताओं से ये अपील मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग व सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और नेतृत्व इस बात को लेकर गंभीर है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। जय सिंह वाल्मीकि ने कहा कि आज समय की नजाकत को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और नागरिक जितना संभव हो सके, ईंधन की बचत करें। ऊर्जा संरक्षण ही वह जरिया है जिससे हम वैश्विक ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों से पूरी ताकत व मजबूती से लड़ सकते हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि संसाधनों की कमी जैसी वैश्विक समस्याओं और विपदाओं से निपटने के लिए देशवासियों की एकजुटता ही सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को इसके फायदों के बारे में बताएं, जैसे व्यक्तिगत और राष्ट्रीय स्तर पर विदेशी मुद्रा की बचत, प्रदूषण में कमी और आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ हवा, देश की ऊर्जा निर्भरता को कम करना आदि है। वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और मंत्री श्रुति चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं और युवाओं को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि समाज का हर वर्ग संसाधनों के सीमित उपयोग और उनके महत्व को समझ सके। जय सिंह वाल्मीकि ने अंत में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर जैसे ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन बंद करना, सार्वजनिक वाहनों का उपयोग करना, इस अभियान को सफल बनाएं।
- Bihar Morning News : बीजेपी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम, वीर सावरकर जयंती, कांग्रेस कार्यालय प्रेस कॉन्फ्रेंस
- जेवर एयरपोर्ट की राह होगी आसान: CM योगी ने 110 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के दिए निर्देश, कहा- उड़ान संचालन से पहले सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करें
- भोपाल में बकरा ईद से पहले सख्ती! धारा-163 लागू, सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक पोस्ट पर होगी कार्रवाई, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का बड़ा आदेश
- IFS में चयनित अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात, CM ने दी बधाई, बोले- प्रतिभा संसाधनों की नहीं होती मोहताज
- बिजली संकट पर सियासत: अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- मुख्यमंत्री ने अपने पूरे कार्यकाल में बिजली का एक भी नया कारखाना नहीं लगाया

