पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा मामले में लगातार खुलासे हो रहे है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने तस्वीर और वीडियो पोस्ट कर यह दावा किया है कि सामने आया विवादित वीडियो कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के अपने सरकारी कार्यालय का ही है। उन्होंने कहा कि मृतक को जबरन धाकाया गया हैं और दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया है।
औजला ने साफ कहा कि कुछ दिन पहले मंत्री द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए गए वीडियो में वे जिस ऑफिस में बैठे नजर आ रहे हैं, उसका बैकग्राउंड, फर्नीचर और लेआउट मौजूदा वीडियो से पूरी तरह समान है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह घटना उसी कार्यालय में हुई है।

आरोप है कि इसी ऑफिस में डीएम वेयरहाउसिंग गगनदीप सिंह रंधावा को धमकाया गया और उन पर जबरन बयान देने का दबाव बनाया गया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह वीडियो पूरे मामले में एक अहम सबूत है और सत्ता के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
