डीएम गगन सिंह रंधावा सुसाइड केस में हर पल नया मोड़ आता नजर आ रहा है. अमित शाह के बयान के बाद अब खबर आई है कि कांग्रेस सांसदों ने लिखित में सीबीआई जांच की मांग की है. इतना ही नहीं लिखित में दिए गए पत्र में उन्होंने लुक आउट नोटिस की भी मांग की है जिसमे लिखा गया है कि लालजीत सिंह भुल्लर की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए और लुक आउट नोटिस उनके लिए जारी होना चाहिए. इन सभी के बीच में यह भी अपडेट सामने आया है कि रंधावा की बेटी पहली बार मीडिया के सामने आई है और उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है .
इन सांसदों ने उठाया मामला
पंजाब के कांग्रेस सांसदों गुरजीत औजला, चरणजीत सिंह चन्नी, धर्मवीर गांधी और सुखजिंदर रंधावा ने संयुक्त रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराने की मांग उठाई है. सांसदों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने के लिए यह कदम जरूरी है.
पत्र में सांसदों ने पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की 21 मार्च 2026 को अमृतसर में हुई मृत्यु को अत्यंत दुखद और चिंताजनक बताया है.उन्होंने उल्लेख किया कि इस मामले में अमृतसर के रंजीत एवेन्यू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें तत्कालीन मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर सहित अन्य के नाम शामिल हैं. सांसदों ने अपने पत्र में यह भी बताया कि इस मुद्दे को संसद में उठाया गया था, जिसके बाद गृह मंत्री की ओर से जांच को केंद्रीय स्तर पर सौंपने का आश्वासन दिया गया था. अब उन्होंने औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द आवश्यक आदेश जारी कर इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जाए, ताकि पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो सके.

बेटी ने कहा दो संविधान है भारत में
रंधावा की बेटी ने बड़े ही दुखी होकर यह सवाल किया है कि क्या भारत देश में दो संविधान है जो आम जनता के लिए अलग है और एक नेता के लिए अलग है. उन्होंने कहा कि मेरे पिता को गए हुए काफी समय हो गया है लेकिन क्या अब तक पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है ऐसा क्या कारण है जो उनकी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि अगर आम व्यक्ति के कारण किसी की जान गई होती तो उसे तुरंत ही गिरफ्तार किया होता लेकिन यहां पर एक राजनीतिक चेहरा है इस कारण उन्हें अब तक बचाया जा रहा है जो कि गलत है. रंधावा की बेटी ने कहा है कि अब जल्द से जल्द मेरे पिता को और हमें न्याय मिलना चाहिए और आरोपी की गिरफ्तारी होनी चाहिए.
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

