दिल्ली. डीएम गगन सिंह रंधावा सुसाइड केस में एक नया अपडेट सामने आया है जिसके अनुसार इसमें अब केंद्र सरकार की भी एंट्री हो गई है. इस पूरे केस में गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने कहा है कि अगर पंजाब के सभी सांसद लिख कर दें तो इस केस को सीबीआई में ट्रांसफर किया जा सकता है. इस बयान के आने के बाद पंजाब में हलचल और तेज हो गई है, वहीं दूसरे और रंधावा के परिवार वालों को थोड़ी राहत महसूस हुई है.
आपको बता दें कि अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह और उजाला ने यह मुद्दा लोकसभा में उठाया है और उन्होंने इस मामले में सीबीसी जांच की मांग की है. इसके बाद ही अमित शाह का यह बड़ा बयान आया है और उन्होंने कहा है कि इसके लिए सभी सांसद अगर लिख कर देंगे तो यह मामला सीबीआई में ट्रांसफर कर सकते हैं. आपको बता दें कि गगन सिंह रंधावा के परिवार अभी तक पोस्टमार्टम नहीं करवाए हैं और उनका कहना है कि अगर पूर्व मंत्री लालजीत सिंह लड़की गिरफ्तारी नहीं होती हैतब तक पोस्टमार्टम नहीं होगा और ना ही अंतिम संस्कार होगा. इसके लिए उन्होंने 24 घंटे का ,अल्टीमेटम दे दिया है नहीं तो वह बच्चों के साथ सड़क पर उतरने की तैयारी कर चुके हैं.

21 मार्च को किया था सुसाइड
आपको बता दें कि गगन ने 21 मार्च को खुद को खत्म कर लिया था. इसके लिए उन्होंने सल्फास खाकर सुसाइड किया था. उन्होंने इसका एक वीडियो भी बनाया था, जिसे उन्होंने अपने करीबी और दोस्तों को शेयर किया था. उन्होंने इसमें स्पष्ट कहा था कि वह सल्फास खालिए है. लाल जीत सिंह के डर से उन्होंने यह कदम उठाया है. इसके बाद से ही उनकी मौत का जिम्मेदार लालजीत को माना जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
