तरनतारन। पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अमृतसर और तरनतारन के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में पीड़ित परिवार मीडिया के सामने आया है।
गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी रूपिंदर कौर ने इंसाफ की मांग करते हुए मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने खुद कहा कि उन्हें खुद की जान को खतरा है। उन्होंने बताया कि उनके पति के साथ मारपीट की गई और परेशान किया जा रहा था।
इसके साथ ही परिवार को खत्म करने की धमकियां दी जा रही थी। पति पर निर्भर था घर रूपिंदर कौर ने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अब वह अपने 3 बच्चों की परवरिश, बूढ़ी मां की देखभाल कैसे करेंगे ये उनके लिए चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की है कि उन्हे इंसाफ मिले और लालजीत सिंह भुल्लर को अरेस्ट किया जाए।

कार्यवाही का इंतजार रूपिंदर कौर ने यह भी कहा कि जब तक संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती वह गगनदीप सिंह रंधावा का पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अभी भी अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है और उन्होंने प्रशासन से तुरंत सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर लालजीत भुल्लर को जेल भी हो जाती है तब भी उन्हें डर रहेगा कि उन्हें और उनके परिवार की जान को खतरा है।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार
