PM Modi Tribute to Mahatma Gandhi Reached Rajghat: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद उन्होंने गांधी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में भी हिस्सा लिया। इस दौरान गांधीजी के विचारों और उनके योगदान को याद किया।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी विजय घाट पहुंचकर भी पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज 122वीं जयंती मनाई जा रही है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर बापू से संबंधित एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा- बापू का हमेशा रहने वाला संदेश हमें एक बेहतर समाज और विकसित भारत की ओर ले जाता रहे। वहीं उन्होंने आगे लिखा- पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से संबंधित वीडियो भी सोशळ मीडिया पर शेयर किया। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ लिखा- लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि, जिनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देने वाला रहा है।
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

