गांधीनगर। गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। तीन दिवसीय इस पर्यटन मेले का उद्घाटन गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

पर्यटन क्षेत्र का यह प्रतिष्ठित आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक चलेगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभागों के साथ-साथ 900 से अधिक ट्रैवल एग्ज़िबिटर भाग ले रहे हैं। विगत दो दशकों से गुजरात में आयोजित हो रहा यह मेला राज्य के पर्यटन तंत्र (टूरिज्म इकोसिस्टम) और बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) ट्रैवल व्यापार को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

गुजरात सरकार ने वर्ष 2026 को ‘पर्यटन वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस दिशा में TTF-2026 वैश्विक मंच पर गुजरात के पर्यटन विकास की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है।

उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का भ्रमण किया। उन्होंने उत्तराखंड, गोवा और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां पर्यटन विकास हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।

यह मेला पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और उद्योग के सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) को एक मंच पर लाने में सहायक सिद्ध होगा। आगामी तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन पर्यटन पेशेवरों और यात्रा प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहेगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp

https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें