शिखिल ब्यौहार, भोपाल। नीट (NEET) परीक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मानसिक दबाव के चलते गंधवानी की बेटी अवंतिका मौर्य के असामयिक निधन की बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। इस संवेदनशील मामले पर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए अपनी ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने देश की परीक्षा व्यवस्था और छात्रों पर बढ़ते मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए हैं।

व्यवस्था और पेपर लीक ने युवाओं को असुरक्षा में धकेला

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस दुखद घटना पर देश की वर्तमान शिक्षा और परीक्षा प्रणाली पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिस तरह से परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियां, पेपर लीक और छात्रों पर मानसिक दबाव बढ़ा है, उसने देश के लाखों युवाओं को चिंता और असुरक्षा के माहौल में धकेल दिया है। सिंघार के मुताबिक, यह स्थिति हम सभी के लिए बेहद गंभीर और आत्ममंथन का विषय है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m