Ganesh Arti Timing : देशभर में गणेश उत्सव की धूम है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर बप्पा के घर-घर विराजमान होने के बाद अब भक्त पूरे भाव और नियम-निष्ठा के साथ विघ्नहर्ता की सेवा में जुटे है . गणेश उत्सव के ये 10 दिन अत्यंत पवित्र माने जाते है. इस दौरान भगवान श्री गणेश की प्रातःकालीन मंगला आरती और सायंकालीन संध्या आरती का विशेष महत्व होता है. शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार, प्रथम पूज्य की आराधना में आरती के समय का सही ज्ञान और भक्ति भाव का समावेश होना आवश्यक है.
Ganesh Arti Timing : मंगला और संध्या आरती का समय
गणेश उत्सव के दौरान सुबह और शाम की आरती के समय को लेकर अक्सर श्रद्धालुओं के मन में संशय रहता है, ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका समय इस प्रकार तय किया जाता है.
1. मंगला आरती (प्रातःकाल): सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर ब्रह्म मुहूर्त के बाद यानी सूर्योदय के आस-पास या उसके तुरंत बाद ( प्रातः 6 से 7:30 बजे के बीच) मंगला आरती करना सवसे उत्तम माना जाता है. इस समय बप्पा को जल, फूल, दूर्वा और मोदक या बूंदी का भोग अर्पित कर आरती की जाती है.
2. संध्या आरती (सायंकाल): शाम की अरती का सबसे सही समय सूर्यास्त के ठीक आसपास या प्रदोष काल (शाम 6:30 से 7:30 बजे) में माना है. इस सयम घर में दीपक जलाकर पूरे परिवार के साथ भगवान गणेशजी की स्तुति करनी चाहिए.
Ganesh Arti Timing : आरती के समय ध्यान रखने योग्य बातें
अगर आपके घर में किसी विशेष पंचांग के अनुसार पूजा होती है, तो उसी पंचांग में बताए गए समय को प्राथमिकता दें.
शहर बदलने पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में कुछ अंतर आ जाता है, इसलिए बताए गए समय को एक आसान दैनिक गाइड की तरह समझें.
आरती के लिए कोई ऐसा सार्वभौमिक नियम नहीं है कि हर घर में ठीक एक ही मिनट पर दीप जलाना जरूरी हो . सबसे जरूरी बात यह है कि पूजा और आरती के दौरान घर के सभी सदस्य अपनी सुविधानुसार एक साथ शामिल हो.
मुख्य विसर्जन 25 सितंबर को होगा
14 सितंबर को स्थापित हुए गणपति का मुख्य विसर्जन अनंत चतुर्दशी यानी 25 सितंबर को होगा. अलग-अलग परिवार ओर परंपरा के अनुसार बप्पा को डेढ़, 3, 5, 7 या पूरे 10 दिन तक घर में रखते है. इसलिए जिन घरों में पूरे उत्सव के दौरान गणपति विराजमान हैं, वहां प्रतिदिन की दिनचर्या के अनुसार सुबह और शाम की आरती का समय निर्धारित करे.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



