नितिन नामदेव, रायपुर. राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी का मार्ग इस साल से बदलने जा रहा है ! क्योंकि सदर रोड से होकर झांकी नहीं ले जाने की मांग उठ चुकी है. और इस मार्ग पर डीजे-धुमाल बजाने पर प्रतिबंध के पोस्टर लग चुके हैं.

सदर रोड सर्राफा संघ सदर रोड में डीजे-धुमाल और तेज साउंड के विरोध में उतर आया है. संघ की ओर से ज्ञापन भी पुलिस को दिया गया. संघ ने मांग की है सिटी कोतवाली चौक से कंकाली अस्पताल तक भारी आवाज वाली सभी यंत्र बंद रखे जाए.

इस बार सदर बाजार रोड से तेज साउंड, डीजे-धूमाल के साथ झांकी नहीं जाए. झांकी नहीं जाने देने को लेकर व्यापारी और स्थानीय लोगों का विरोध शुरू हो चुका है. सराफा व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेक मालु ने कहा की इस बार सदर रोड से झांकी ना जाए. बढ़ती जनसंख्या के साथ सदर का रास्ता बहुत सकरा है. जाम की स्थिति होती है. मकान गिरने की घटना सामने आ चुकी है. बहुत सारे सीनियर सिटीजन बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है. हरेक मालु का कहना है की इस बार झांकी सदर से ना लेजाकर सीधे बूढ़ा तालाब, मालवीर रोड से होते हुए डायवर्ट कर देना चाहिए. जहां तक पंडाल लगाकर स्वागत करने का प्रश्न उठता है, वह पंडाल यहां लगाने के बजाय उस रोड पर भी लगाया जा सकता है. हमने इस संबंध में कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है. स्थानीय थाना प्रभारी से भी अनुरोध किया है. की ऐसी व्यवस्था बनाई जाए. जिससे किसी को भी परेशानी न हो. व्यापारियों की ये भी मांग है की तेज साउंड डीजे और धूमाल पर पूर्णत प्रतिबंध लगे. इसको लेकर अब स्थानीय और व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है. तेज साउंड पर प्रतिबंध लगाने सड़क पर पोस्ट चस्पा हो चुके है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H