सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से हैवानियत की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सरई थाना अंतर्गत 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेलवे के दो कर्मचारियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक्शन लेते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। 

READ MORE: असम CRPF कैंप में गोलीबारी: घटना में शहीद हुआ बालाघाट का लाल विष्णु बघेल, आज रात गृह ग्राम पहुंचेगा पार्थिव शरीर   

वारदात के बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक शाम 7 बजे अस्पताल के सामने अकेली बैठी उसकी 13 वर्षीय बेटी को रेलवे कंपनी में काम करने वाले दो युवकों ने जबरन ले जाकर नदी किनारे पूरी रात बंधक बनाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह आरोपियों ने उसे अस्पताल के बाहर छोड़ कर मौके से हुए फरार हो गए। 

READ MORE: अंधविश्वास में रिश्तों की बलि: भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता देखते हुए थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर धारा 137(2), 87, 65(1), 64(2)(M), 70(2) BNS, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। कड़ी मशक्कत के बाद मुरैना जिले के रहने वाले आरोपी 1.जावेद शाह उम्र 38 वर्ष निवासी संजय नगर जौरा और सोनू उर्फ सेरा खान उम्र 24 वर्ष निवासी अम्बा को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना सरई थाना क्षेत्र की है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m