अमृतसर. अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर आज दोपहर उस वक्त खूनी खेल हो गया जब कुछ हमलावरों ने एक नौजवान मक्खन पर ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाकर उसकी हत्या कर दी। शुरू में इसे दो प्राइवेट बसों के कर्मचारियों के बीच टाइमिंग को लेकर हुआ झगड़ा बताया जा रहा था, लेकिन अब इस खौफनाक कत्ल की जिम्मेदारी कुख्यात गोपी घनशामपुर गैंग ने ले ली है।
सोशल मीडिया पर गैंग की ओर से डाली गई एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें खुलेआम लिखा गया है कि ‘इसकी जिम्मेदारी मैं डोनी बल्ल, अमर खब्बे, प्रभ दासूवाल, मुहब्बत रंधावा और कौशल चौधरी लेते हैं।
ये हमारी एंटी जग्गू भगवानपुरिया खोती का खास बंदा था।
इसी ने मूसे वाला केस में मंदीप तूफान और मनी बुल्लड़ को पनाह दी थी और इनके हथियार संभालता था।
आज हमने अपने भाई धर्मे और सिद्धू मूसे वाला का बदला ले लिया।
जिन्होंने गाड़ियाँ लेकर दी थीं, वो भी तैयार रहें।
अब जो खोती ने नाजायज बंदे मारकर हमारे साथ जोड़े थे, उनका भी बदला जरूर लेंगे।
हम इतने ढीले नहीं कि अपने कत्लों की जिम्मेदारी मस्तकी में लें।
जो मुख्य मरड़ वाला बच गया, वो भी तैयार रहे। अब किसी की वार नहीं बचेगी।
वाहेगुरू मेहर करे।’

इस पोस्ट से साफ जाहिर है कि यह हत्या सिद्धू मूसे वाला कांड से जुड़े पुराने गैंगवार का हिस्सा है। मारा गया मक्खन कथित तौर पर जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था और मूसे वाला हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को शरण व हथियार मुहैया करवाने में शामिल था।
घटना के बाद बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावर आराम से गोलियाँ चलाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से खोखे बरामद कर लिए हैं और कई टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
- आसमानी आफत से निपटने की तैयारी पूरी! भारी बारिश के चेतावनी के बाद अलर्ट मोड पर आपदा प्रबंधन तंत्र, जानिए मंत्री मदन कौशिक ने क्या कहा?
- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली का बड़ा ऐलान, कहा- चाहे कुछ भी करना पड़े, मकसद वर्ल्ड कप जीतना, रोहित बोले- अभी बहुत कुछ बाकी है
- बॉयफ्रेंड ड्यूटी पर गया, फोन नहीं उठा तो पड़ोसी कमरे में पहुंचे; पंखे से लटका मिला युवती का शव
- मिस यूनिवर्स बनेंगी माता सीता और ‘श्रीराम’ के रोल में रवि किशन! अयोध्या की रामलीला में दिखेगा अद्भुत नज़ारा
- मासूम बच्ची को करैत सांप ने डसा: 12 दिन बाद अस्पताल में मौत, अब तक 20 ने तोड़ा दम


