लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 594 km लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप पिछले 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक बेहतरीन व आधुनिक सड़क नेटवर्क विकसित हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ गंगा के समानांतर निर्मित यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बनेगा। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इस परियोजना को निर्धारित समय में पूर्ण करने के साथ ही उत्तर प्रदेश में लगभग 4 लाख किमी का सुदृढ़ सड़क नेटवर्क विकसित किया गया है, जो प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान कर रहा है।

गंगा एक्सप्रेसवे का लोकपर्ण

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए श्रीहरि विष्णु के परम प्रिय भक्त प्रह्लाद की उद्धार भूमि एवं भगवान श्री वामन जी व श्री नरसिंह जी की अवतरण भूमि हरदोई में आज जनपद मेरठ से प्रयागराज तक 594 कि.मी. लंबे ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का प्रधानमंत्री के कर-कमलों से लोकार्पण हुआ। ये एक्सप्रेस-वे केवल दूरी ही कम नहीं कर रहे, बल्कि अन्नदाता किसानों की समृद्धि के नए द्वार खोलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित कर रहे हैं।

READ MORE: ‘5 राज्यों के चुनाव में भाजपा जीतेगी…’, हरदोई में PM मोदी का बड़ा बयान, कहा- BJP लगाएगी ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक

पीएम मोदी का जताया आभार

सीएम योगी ने आगे कहा कि एक्स्प्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन। यूपी सरकार ने मां गंगा के नाम पर नाम रखा। नाम में विकास का विजन और विरासत की झलक भी है। आस्था, संस्कृति व पर्यटन को नई पहचान देती इस ऐतिहासिक सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन व इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी अन्नदाता किसानों का हृदय से आभार व प्रदेश वासियों को बधाई।