पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार किया है। काफी समय से उनकी खोज की जा रही थी। गैंगस्टर की पहचान महफूज उर्फ विशाल खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे हथियार भी जप्त किया है, जिसमें एक अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस शामिल है।
एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एसएएस नगर की पुलिस के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन में पकड़ा है। इसमें कई लोग शामिल थे। गोपनीय तरह से पहले इसकी प्लानिंग की गई और उसके बाद फिर आरोपी को पकड़ा गया।
खबर यह भी है कि यह गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल लोगों को हथियार उपलब्ध कराने का काम करता था। इसके अलावा इसने और भी कई अपराध किए हुए हैं। पुलिस अपराधी से और कहीं भी जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। वह गोल्डी बराड़ से किस नंबर से बात करता था और कैसे उसके लिंक जुड़े हुए थे इसकी भी जानकारी धीरे से बाहर आने की संभावना है।

आपको बता दें विशाल ने पिछले साल सितंबर के महीने में डेरा बस्सी में एक आइलेट्स सेंटर के बाहर गोलियां चलाई थीं। जिसके बाद से ही वह फरार था। विशाल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के आदेशों पर काम करता था। उसने कुख्यात गैंगस्टर जोगिंदर उर्फ जोगा (एचआर) से हथियारों की खेप इकट्ठी की थी।
- बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा अदालती फैसला, भाई, पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त करार
- गौ तस्करी का भंडाफोड़, दो पिकअप वैन से 16 गाय और 11 बछड़े बरामद, चालक फरार
- राहुल गांधी की जेबी कांग्रेस एंड कंपनी की… केशव मौर्य ने ‘जन महाभियोग’ बैठक को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए साधा निशाना, दिया बड़ा बयान
- रांची में राहुल दुबे गैंग का खौफ : फेसबुक पर धमकी के बाद कोयला कारोबारी के घर बरसाईं गोलियां, सुबह 3:30 बजे गूंजा गोलियों का शोर
- खेत से युवती का अर्धनग्न शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
