जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस को ऑल इंडिया जीव रक्षा बिश्नोई सभा के युवा मोर्चा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) समेत कई राज्यों की पुलिस लॉरेंस के खिलाफ जांच कर रही है। इसके बावजूद भी समाज ने अध्यक्ष पद के लिए लॉरेंस को नामित किया है। यह निर्णय 20 अक्टूबर को पंजाब के अबोहर स्थित बिश्नोई मंदिर में हुई बैठक में लिया गया। बैठक के बाद अधिकारियों ने पत्र जारी किया। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसका नाम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और एनसीपी नेता व पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल बताया जाता है।
सभा का कहना है कि ऑल इंडिया जीव रक्षा बिश्नोई सभा के राष्ट्रीय संयुक्त अध्यक्ष रमेश बिश्नोई ने कहा कि लॉरेंस हमारे युवाओं को नशे से दूर रखने का काम कर रहा है। इसके अलावा, हमारे समाज में वन्य जीवों का विशेष महत्व है, और इस दिशा में लॉरेंस लोगों को वन्य जीवों की रक्षा के लिए प्रेरित कर रहा है।
बिश्नोई समाज ने पुष्टि की कि लॉरेंस बिश्नोई, पुत्र रविंद्र निवासी दुतरांवाली (अबोहर, जिला फाजिल्का, पंजाब) को ऑल इंडिया जीव रक्षा बिश्नोई सभा के युवा मोर्चा विंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित किया गया है। इस पत्र में लिखा गया है कि लॉरेंस की जिम्मेदारी जीवन सुरक्षा और पर्यावरण क्षेत्र में परोपकारी कार्यों को आगे बढ़ाना है।
- 300 फेक ईमेल, 50 संदिग्धों का ग्रुप: 40 स्कूलों को बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा, बांग्लादेश सर्वर का हुआ इस्तेमाल
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: स्कूलों पर आरटीई की सीटें बढ़ाकर प्रतिपूर्ति राशि हजम करने का आरोप… गैस एजेंसी से जब्त किए 961 खाली और भरे सिलेंडर… जमीन रजिस्ट्री में कमी, लेकिन राजस्व में बढ़ोतरी… तीन हजार निरक्षर कल साक्षर बनने देंगे परीक्षा… ई-चालान जमा करने के लिए 1 अप्रैल से लागू होगी ओटीसी सुविधा…
- पटना के गांधी मैदान में टूटा 20 साल पुराना रिवाज, ईद की नमाज में नीतीश कुमार की जगह पहुंचे बेटे निशांत
- नव निर्माण के 9 वर्ष : इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति से UP बना देश की कनेक्टिविटी का ग्रोथ इंजन, रेल, राष्ट्रीय जलमार्ग और फ्रेट कॉरिडोर से लॉजिस्टिक्स को मिला बूस्ट
- ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिका को हथियार देने से स्विट्जरलैंड ने किया साफ मना, कहा- हम न्यूट्रल हैं

