अजयारविंद नामदेव, शहडोल। गांजा तस्करी के खिलाफ लगातार हो रही सख्त कार्रवाई के बाद तस्करों ने अब ट्रेनों को अपना नया ठिकाना बना लिया है। रेल यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर मादक पदार्थों की खेप एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में शहडोल जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मजबूत विमल ब्रांड के बैगों में छिपाकर ले जाए जा रहे करीब 41 किलो गांजे को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

बरामद गांजे की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई है। गौरतलब है कि ट्रेनों के जरिए गांजा तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी शहडोल जीआरपी कई बार ट्रेनों में कार्रवाई कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं। 

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनडीपीएस एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान जीआरपी पुलिस ट्रेनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक युवक दो मजबूत विमल ब्रांड के बैग लेकर बैठा दिखाई दिया, पुलिस टीम को देखते ही युवक घबराने लगा, जिससे जवानों को उस पर संदेह हुआ। 

तलाशी के दौरान दोनों बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अमर मिश्रा (25 वर्ष), निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहा था। जीआरपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किस गिरोह से प्राप्त की गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था,जांच एजेंसियां तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही हैं।

गौरतलब है कि यह पहला अवसर नहीं है जब ट्रेनों के माध्यम से गांजा तस्करी का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी शहडोल जीआरपी कई बार ट्रेनों में छापामार कार्रवाई कर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

वहीं इस मामले में शहडोल GRP एसआई आर एम झरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी कड़ी में संपर्क क्रांति ट्रेन की भी जांच की जा रही थी। तभी जनरल कोच के पीछे की सीट पर दो मजबूत झोला लेकर बैठा एक युवक हमलोगों के देखकर विचलित होने लगा। संदेह होने पर जांच की गई तो दोनों झोली में गांजा रखा था, जिसे हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m