सोनीपत। गन्नौर फ्लाईओवर पर बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसकी मौत से पत्नी व तीन छोटे बच्चों का सहारा छिन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुनील (25) निवासी अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह करनाल से दूध लेकर कैंटर के जरिए दिल्ली जा रहा था। गन्नौर फ्लाईओवर पर वाहन का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद वह सड़क किनारे कैंटर खड़ा कर टायर बदलने लगा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
सुनील के साथ मौजूद चालक ने बताया कि टायर बदलते समय वह पीछे से आने वाले वाहनों को लगातार संकेत दे रहा था, लेकिन इसके बावजूद कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुनील को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि सुनील पिछले करीब सात वर्षों से वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। बड़ा बेटा करीब 7 वर्ष, बेटी 6 वर्ष और सबसे छोटी बेटी मात्र 2 वर्ष की है। सुनील ही परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
- छत्तीसगढ़ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन की पटरी चोरी, किराए के मकान से 6.5 टन रेलवे ट्रैक बरामद, पुलिस की रेड पड़ते ही आरोपी फरार
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP, हजारों करोड़ रुपये के मिले निवेश प्रस्ताव
- ‘BJP ही CEC है’, अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा
- धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, सरकार को जवाब के लिए 3 हफ्ते का समय
- RBI ने PPBL को अनुसूचित बैंकों की लिस्ट से हटाया, बैंक लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में विफल रहा था

