गढ़शंकर (होशियारपुर)। पंजाब में विदेश जाने की चाहत और वैवाहिक विवादों के चलते एक और घर का चिराग बुझ गया है। गांव गद्दीवाल बीत के रहने वाले 25 वर्षीय अमरजीत सिंह ने अपनी पत्नी द्वारा कनाडा से तलाक मांगे जाने और उसे वहां बुलाने से इनकार करने के बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के पिता किशन सिंह द्वारा पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार अमरजीत सिंह का विवाह 24 जनवरी, 2024 को कुलविंदर कौर के साथ हुआ था। परिवार ने बहू के अच्छे भविष्य के लिए लगभग 15 लाख रुपये खर्च कर उसे स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। इसके बाद भी उसकी पढ़ाई और खर्च के लिए समय-समय पर लाखों रुपये भेजे गए। 26 दिसंबर, 2024 को कुलविंदर कौर ने कनाडा में एक बेटी (एकनूर) को जन्म दिया, जिसके बाद वह कुछ समय के लिए भारत भी आई थी।
धोखा और मानसिक प्रताड़ना
किशन सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर, 2025 को कुलविंदर कौर ने कनाडा से अमरजीत को फोन किया। उसने साफ तौर पर कहा कि वह अमरजीत को कनाडा बुलाने के लिए कोई कागजी कार्रवाई नहीं करेगी और उसे तलाक चाहिए। अपनी पत्नी के इस व्यवहार और भविष्य की चिंताओं से परेशान होकर अमरजीत ने मानसिक तनाव में आकर पंखे से फंदा लगा लिया।

पुलिस की कार्रवाई और मामला दर्ज
गढ़शंकर पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों के आधार पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में कुलविंदर कौर (मृतक की पत्नी), कुलजीत कौर (मृतक की सास), लखविंदर सिंह (मृतक का साला) और सुरिंदर सिंह (निवासी गढ़ी मंटो) के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

